जांच कमेटी में भी बैठे थे 'चोर'! राजस्थान भर्ती घोटाले में SOG का बड़ा खुलासा, टेक्निकल हेड समेत 5 दबोचे गए
Rajasthan recruitment scam: राजस्थान भर्ती घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. SOG की जांच में सामने आया कि 2018 की भर्ती परीक्षाओं में OMR शीट के साथ फोटोशॉप के जरिए बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई. 63 नंबर लाने वाले अभ्यर्थी को 182 नंबर तक दे दिए गए. इस फर्जीवाड़े में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के टेक्निकल हेड समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ किस कदर खिलवाड़ किया गया, इसका एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2018 की भर्ती परीक्षाओं में हुए बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. इस मामले में बोर्ड के टेक्निकल हेड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आइए जानते हैं किन-किन परीक्षाओं में हुई थी धांधली से लेकर फर्जीवाड़ा का पूरा खेल.