Rajasthan: विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा बदलाव, हनुमान बेनीवाल ने अचानक उठाया यह कदम

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए आरएलपी ने अपनी राज्‍य कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों को शुक्रवार को भंग कर दिया है, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपने संगठन को मजबूत के लिए प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी को भंग किया था. जिसके बाद नए सिरे से पार्टी संगठन तैयार किया […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए आरएलपी ने अपनी राज्‍य कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों को शुक्रवार को भंग कर दिया है, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपने संगठन को मजबूत के लिए प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी को भंग किया था. जिसके बाद नए सिरे से पार्टी संगठन तैयार किया जा रहा है. वहीं राजस्थान में मेन पार्टी के रूप में स्थापित कांग्रेस और बीजेपी भी अपने संगठन में बदलाव कर रही है. यह सभी बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में आरएलपी ने भी अपनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है. पार्टी के अनुसार यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया है.