नए बीजेपी चीफ कल करेंगे पदभार ग्रहण, शाह से मुलाकात के बाद संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा!

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ कल पदभार ग्रहण करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष (BJP New President) और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ कल पदभार ग्रहण करेंगे. इसको लेकर जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय (BJP Office) पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यालय के आगे बड़ा सा डोम बनाया गया है, जहां कल मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में मदन राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे.