Rajasthan: बीजेपी झेल रही अपनों का विरोध, इधर प्रियंका गांधी ने कर दी 2 बड़ी घोषणाएं, तरफ हो रही चर्चाएं
Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही है. ऐसे में बुधवार को राजस्थान में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का दौरा रहा. इस दौरान उन्होंने पहले झुंझुनूं (Jhunjhunu) में कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला (Shishram Ola) की प्रतिमा का अनावरण किया. उसके बाद उन्होंने एक बड़ी […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही है. ऐसे में बुधवार को राजस्थान में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का दौरा रहा. इस दौरान उन्होंने पहले झुंझुनूं (Jhunjhunu) में कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला (Shishram Ola) की प्रतिमा का अनावरण किया. उसके बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 2 गारंटी का भी ऐलान किया. इस दौरान मंच पर सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद, प्रभारी सुखजिंदर रंधावा सहित कई नेता मौजूद रहे.
500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा
झुंझुनूं में बुधवार को हुई सभा में प्रियंका गांधी ने दो अहम घोषणा की. चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को सब्सिडी रेट पर सिलेंडर मिलेगा. उन्होंने ऐलान किया कि 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा. फिलहाल 500 रुपए में सिलेंडर पाने वाले परिवारों की संख्या 76 लाख है. प्रियंका गांधी के भाषण में कांग्रेस की गारंटी को लेकर जोर रहा.
गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा
प्रियंका के राजस्थान दौरे से पहले सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं से जुड़ी घोषणा करने को लेकर संशपेंस भी बनाया था. उनके सोशल मीडिया हैंडल से ‘#प्रियंका_की_गारंटी’ हैशटैग के साथ पोस्ट किए गए थे. प्रियंका ने अपनी सभा में एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि यह योजना कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के रूप में शुरू की जाएगी.
