समधी बने बीजेपी के दो दिग्गज नेता! मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी और विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे की शाही शादी, लेकिन अब छिड़ी बहस

Rajasthan political wedding: राजस्थान की सियासत में हाई-प्रोफाइल शादी बनी चर्चा का केंद्र, झाबर सिंह खर्रा की बेटी और कुलदीप धनकड़ के बेटे की शाही शादी में जुटे दिग्गज नेता. भजनलाल शर्मा समेत कई बड़े चेहरे पहुंचे, लेकिन 'गार्ड ऑफ ऑनर' को लेकर छिड़ी नई बहस. जानिए शादी की खास बातें, सियासी मायने और क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan political wedding
Rajasthan political wedding
google news

राजस्थान की राजनीति में एक नया और मजबूत रिश्ता जुड़ गया है. प्रदेश सरकार में यूडीएच (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा और बीजेपी विधायक कुलदीप धनकड़ अब समधी बन गए हैं. मंगलवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना और विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज परिणय सूत्र में बंध गए. यह शादी न केवल दो परिवारों का मिलन थी, बल्कि राजस्थान की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल राजनीतिक शादियों में से एक बन गई.