Rajasthan BJP Manifesto: भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प-पत्र’, जानिए किसानों के लिए क्या होगा खास
Rajasthan BJP Manifesto: संकल्प पत्र (Sankalp Patra) में 5 वर्षों में बीजेपी द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों को शामिल किया गया है. इस संकल्प में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं से जुड़े अनेक विषय पर संकल्प लिया गया है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan BJP Manifesto: भाजपा ने जारी किया 'सकल्प-पत्र', जानिए किसानों के लिए क्या होगा खास
Rajasthan BJP Manifesto: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के से 9 दिन पहले भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र (BJP Sankalp Patra Rajasthan) जारी कर दिया है. इस संकल्प पत्र में 5 वर्षों में बीजेपी द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों को शामिल किया गया है. इस संकल्प में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं से जुड़े अनेक विषय पर संकल्प लिया गया है. आइए आपको किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण बात बताते हैं.
किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं
-
- पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 12,000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेगी.
- सभी इच्छुक किसानों को 3 हजार प्रतिमाह की पेंशन पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत मिलेगी
- 20,000 करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे.
- पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल के नुकसान का आंकलन एवं राहत राशि का वितरण समय पर प्रदान करेंगे.
- सभी लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों एवं खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे.
देखें किसानों के लिए महत्वपूर्ण बातें


