BJP सांसद बालकनाथ ने दिया बड़ा बयान, कहा- वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मुख्यमंत्री फेस के लिए बीजेपी के बयानबाजी शुरू हो चुकी है. हाल ही में अलवर सांसद बालकनाथ का एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान के दो बार के मुख्यमंत्री रही है और […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मुख्यमंत्री फेस के लिए बीजेपी के बयानबाजी शुरू हो चुकी है. हाल ही में अलवर सांसद बालकनाथ का एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान के दो बार के मुख्यमंत्री रही है और वर्तमान में वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे और सभी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. सभी के सहयोग से मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे.

सांसद ने यह बयान भरतपुर में दिया. जहां सांसद बयाना के बंशी पहाड़पुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की. इसी दौरान उन्होंने राजस्थान में बीजेपी के चुनाव नेतृत्व पर यह बात कही. उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा.  इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बालकनाथ ने कहा वैलेंटाइन क्या है, हम इसके बारे में नहीं जानते. बालकनाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय की पूजा की परंपरा है. गोपाष्टमी भी हम मनाते हैं. वैलेंटाइन डे क्या है? इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं.  सांसद के चुनाव वाले बयान की  चर्चा अब हर तरफ हो रही है. सांसद बालक नाथ अलवर जिले से पहली बार सांसद बने हैं. वह पूर्व में सांसद रहे महंत चांदनाथ के उत्तराधिकारी हैं.

बहरोड़ डीएसपी के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहे
बीते दिनों पहले भी सांसद बालकनाथ चर्चा में रहे थे. बहरोड़ हॉस्पिटल में कुख्यात बदमाश लादेन पर फायरिंग के मामले में सांसद के ऑफिस कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगे थे. जिसके बाद सासंद और डीएसपी के बीच काफी खींचतान देखी गई थी. सांसद बालक नाथ ने डीएसपी आनंद राव को धमकी देते हुए देख लेने की धमकी दी थी. बहरोड़ डीएसपी के साथ विवाद के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनका समर्थन किया था.

500 साल पुराने किले में मंत्री की बेटी की रॉयल शादी, देखें तस्वीरें