Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने गांवों की ओर बढ़ाया कदम, 23 जिलों में बड़े नेताओं को उतारा... आखिर क्या है पार्टी की रणनीति?
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद अब बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है. पार्टी के बड़े नेता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के करीब 23 जिलों का दौरा करेंगे. मदन राठौड़, संजय भाटिया और अजय कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे.
ADVERTISEMENT

पंचायत चुनाव से पहले एक्शन मोड में BJP
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गांवों की सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. भले ही राज्य में पंचायत चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजाते हुए बड़ा सांगठनिक अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी सिर्फ राजधानी या प्रदेश स्तर पर बैठकें करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि अपने बड़े नेताओं को सीधे जिलों में उतारकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने की रणनीति पर काम कर रही है.
