RBSE 12th Result: रिजल्ट आने से पहले बीमारी ने ले ली होनहार निकिता की जान, 93 फीसदी अंक पाने वाली बेटी की किताबें निहार रो पड़ी मां

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में 93% अंक हासिल करने वाली श्रीगंगानगर की होनहार छात्रा निकिता अब इस दुनिया में नहीं रही. पीलिया से जंग हारने वाली निकिता की सफलता और उसके परिवार के संघर्ष की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
निकिता की तस्वीर हाथों में लेकर मां कर रही याद.
google news

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी हुए. हर तरफ छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा पर श्रीगंगानगर के एक घर में उदासी छाई थी. 93 फीसदी अंक लाने वाली होनहार निकिता अब इस दुनिया में नहीं थी. बेटी का रिजल्ट आया तो मां-पिता रो पड़े. मां कभी अपनी प्यारी बेटी की तस्वीरों के साथ रोती दिखी तो कभी उसकी किताबें देखकर. पिता बिटिया रानी की किताबों में खो गए. शायद वो किताबों में छपे अक्षरों में बेटी नकिता का अश्क ढूंढने की कोशिश कर रहे थे.