RBSE 12th result check online: RBSE 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, मिनटों में ऐसे करें चेक करें अपने नंबर, जानिए सबसे आसान तरीका
Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्र छात्राओं का इंतजार आज 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है क्योंकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आरबीएसई 12वीं के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स नतीजों का लिंक जारी कर रहे हैं जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से तुरंत देख सकते हैं
ADVERTISEMENT

Rajasthan Board 12th result
Rajasthan Board 12th result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज बड़ा दिन है. आज यानी 31 मार्च को RBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस दौरान बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद आधिकारिक रूप से रिजल्ट चेक करने का लिंक जारी करेंगे और उनके साथ बोर्ड के अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में जानिए कि कैसे चेक करे RBSE 12th Result का रिजल्ट.