Rajasthan Budget 2024: बिना राज्यपाल अभिभाषण के शुरू हुआ सत्र तो कांग्रेस ने किया हंगामा, कुछ मिनटों में सदन स्थगित

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. वहीं, लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी माइक बंद करने का आरोप लगा. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बिना राज्यपाल के अभिभाषण के सत्र की शुरुआत की गई. जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया. वहीं, लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी माइक बंद करने का आरोप लगा. 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है. क्योंकि पिछला सत्र मार्च में खत्म हो गया था. अभिभाषण नहीं होना असंवैधानिक है. इस हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

 

 

"यहां मेरा भी माइक बंद कर रहे हैं"

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी स्पीकर ओम बिरला से माइक बंद होने की शिकायत की थी. जिसके संदर्भ में बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकसभा में स्पीकर माइक बंद कर देते हैं, यहां मेरा भी माइक बंद कर रहे हैं. वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण नहीं होने के विपक्ष के आरोप पर सत्ताधारी दल ने नेता प्रतिपक्ष की ओर से गलत व्याख्या किए जाने की बात कही. 

ससंदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गलत व्याख्या कर रहे है. विधानसभा का यह दूसरा सत्र है, पहला सत्र नहीं है. जबकि राज्यपाल के अभिभाषण करवाने का प्रावधान पहले सत्र में ही है. इधर, सत्र शुरू होने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. एक दिन पहले 2 जून को सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बैठक के दौरान विपक्षी हमलों का जवाब देने की भी रणनीति बना ली है. नीट मामले के अलावा कोटा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा करने के मामले को लेकर सदन में गतिरोध बनना तय है।