Rajasthan Budget 2024: बजट में जयपुर शहर को क्या मिला? फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड समेत मिली ये बड़ी सौगातें
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट (Rajasthan Budget 2024) पेश किया जिसमें जयपुर शहर को कई बड़ी सौगात मिली हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान में भजनलाल सरकार (Bhajanlal Govt) ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया. बजट में जयपुर (Budget For Jaipur) शहर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं जिनमें फ्लाईओवर, एलीवेटेड रोड, सड़के, नए ट्रॉमा सेंटर समेत कई बड़ी सुविधाएं शामिल हैं. जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों पर 165 करोड़ रुपये खर्च होंगे.