Rajasthan Budget 2026: दीया कुमारी ने होमगार्ड के पद बढ़ाने और जलदाय विभाग में नौकरियों देने का किया ऐलान

राजस्थान बजट 2026 में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का बड़ा ऐलान. युवाओं के लिए 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन, 5000 नए होमगार्ड की भर्ती और जलदाय विभाग में 3000 संविदा नियुक्तियां. जानें लखपति दीदी योजना में कर्ज सीमा बढ़ने सहित बजट की और भी मुख्य बातें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में युवाओं को क्या मिला?
google news

राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का ऐलान किया है. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कम्युनिटी पुलिसिंग में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी होमगार्ड वॉलंटियर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए 5 हजार का इजाफा किया गया है. इसके अलावा जलदाय विभाग में 3000 कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की घोषणा की है. बजट में खास बात ये है कि लखपति दीदी योजना के तहत राजस्थान सरकार ने कर्ज की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया है.