सरकारी कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग पर कमेटी गठित, जानें बजट की 7 बड़ी बातें
Rajasthan Budget 2026 highlights: राजस्थान बजट 2026 में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनाने, युवाओं को ब्याज मुक्त लोन देने और बिना कागज के फ्री इलाज की बड़ी घोषणाएं की हैं. बजट में किसानों को सोलर पंप, महिलाओं को 'लखपति दीदी' योजना में अधिक लोन और साइबर सुरक्षा के लिए नए सेंटर का प्रावधान किया गया है.
ADVERTISEMENT

rajasthan budget
Rajasthan Budget 2026 highlights: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में अपना तीसरा पूर्ण बजट पेश किया. लगभग 3 घंटे चले इस भाषण में उन्होंने सरकारी कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. बजट में बुनियादी ढांचे के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर खास जोर दिया गया है.