Rajasthan Budget: पेपर लीक के आक्रोश के बीच क्या गहलोत बेरोजगार युवाओं के दर्द को कर पाएंगे कम? जानें

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट 23 जनवरी को पेश करेंगे. कांग्रेस सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार का बजट युवाओं का बजट होगा. चुनावी साल में सरकार युवा वोटर्स को लुभाने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट 23 जनवरी को पेश करेंगे. कांग्रेस सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार का बजट युवाओं का बजट होगा. चुनावी साल में सरकार युवा वोटर्स को लुभाने की तैयारी में है. लेकिन क्या यह बजट युवाओं के घावों पर मरहम का काम करेगा? वह घाव जो साल जाते-जाते नकल माफिया गिरोह की करतूतों ने कर दिए. सैकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा में लाखों युवा अपना भविष्य देख रहे थे. भर्ती परीक्षा से आस थी कि शायद सरकार चुनावी साल के चलते पूरी प्रक्रिया में तेजी दिखाए. लेकिन लाखों बेरोजगार के सपने टूट गए.