हनुमान बेनीवाल की सीट खींवसर से उपचुनाव में किसे टिकट देगी कांग्रेस? बीजेपी भी रणनीति बनाने में जुटी
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में खींवसर को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने खींवसर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था.
ADVERTISEMENT

Rajasthan By Election Update: लोकसभा चुनाव के बाद कुछ विधायकों के सांसद बनने से राजस्थान की 5 विधानसभा सीटें खाली हुई हैं जिन पर आने वाले महीनों में उपचुनाव होने हैं. ऐसे में उपचुनाव (Rajasthan By Election) को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इन सीटों में हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) की खींवसर सबसे हॉट सीट है जहां से जीतना इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती भरा होने वाला है. हालांकि अभी उपचुनाव की तारीखों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.