राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव और मजदूरों को लेकर बड़ा फैसला, कैबिनेट ने बदले कई नियम

राजस्थान कैबिनेट ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराने का फैसला दोहराया है. सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक राज्य बीमा मिलेगा. मजदूरों के लिए नई मजदूरी संहिता मंजूर हुई है. ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी.

ADVERTISEMENT

भजनलाल शर्मा. (फाइल फोटो)
भजनलाल शर्मा. (फाइल फोटो)
Google CTA

जयपुर में शुक्रवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. बैठक में पंचायत और निकाय चुनाव, सरकारी कर्मचारियों के राज्य बीमा, मजदूरों के वेतन, ग्रामीण रोजगार, एग्रो इंडस्ट्री और पर्यावरण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए.