Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में बड़े फेरबदल की तैयारी, भजनलाल कैबिनेट का विस्तार जल्द, कई मंत्रियों का कटेगा पत्ता?
Rajasthan Cabinet News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली बैठक के बाद राजस्थान कैबिनेट में विस्तार तय है. 6 खाली सीटों पर नए मंत्री आएंगे और खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. बीजेपी 2028 के चुनाव के लिए युवाओं और नए चेहरों के साथ एक नई टीम बनाने की रणनीति पर काम कर रही है.
ADVERTISEMENT

Bhajanlal Sharma
राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है . मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हालिया दिल्ली यात्रा और वहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई मैराथन बैठकों ने कैबिनेट विस्तार और संगठन में बदलाव के संकेतों को पुख्ता कर दिया है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी अब 'परफॉर्म करो या साइड हो जाओ' के फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसका असर जल्द ही सरकार और संगठन दोनों में देखने को मिल सकता है .