राजस्थान के चाकसू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी कार, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत
राजस्थान के चाकसू में नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. मध्य प्रदेश से जयपुर आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Chaksu Jaipur accident: जयपुर जिले के चाकसू में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और जयपुर की ओर जा रहे थे.