चूरू के रतनगढ़ में RTO इंस्पेक्टर की 'गुंडागर्दी', बीच सड़क ट्रक ड्राइवर को पीटा और आंख चोटिल कर दी, Viral video शेयर कर भड़के हनुमान बेनीवाल
चूरू के रतनगढ़ में RTO इंस्पेक्टर की दादागिरी का वीडियो वायरल. ट्रक ड्राइवर की आंख फोड़ने का आरोप. सांसद हनुमान बेनीवाल ने CM भजनलाल शर्मा से की सख्त कार्रवाई की मांग.
ADVERTISEMENT

ट्रक ड्राइवर की आंख पर RTO इंस्पेक्टर ने किया वार.
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग के एक इंस्पेक्टर द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ सरेआम मारपीट करने का मामला सामने आया है.