जोधपुर में क्यों हुआ CJP का विरोध? थप्पड़कांड के आरोपी राकेश गुर्जर ने बताई वजह
Rajasthan CJP protest controversy: राजस्थान में CJP के स्कूल अभियान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जयपुर के बाद जोधपुर में भी कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ. इसी बीच अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर ने CJP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने विरोध की वजह भी बताई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में CJP की टीम पर हुआ था हमला
CJP protest Rajasthan: राजस्थान में CJP के आंदोलन को लेकर काफी हलचल मची हुई है. जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी CJP के कार्यक्रम के दौरान हंगामा देखने को मिला. इसी बीच, कुछ दिन पहले जयपुर में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले युवक राकेश गुर्जर ने इंडिया टुडे से बातचीत की. राकेश ने CJP नेताओं पर छात्रों और शिक्षा के मुद्दे के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि जब तक आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके भगवान राम से जुड़े विवादित बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.
