राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, गोविंद सिंह डोटासरा ने किया बड़ा ऐलान
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ऐलान किया है कि पार्टी 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के युवाओं को देगी.
ADVERTISEMENT

Govind Singh Dotasra
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में आगामी शहरी निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनावों से ठीक पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए युवाओं पर दांव खेलने का ऐलान किया है. जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान डोटासरा ने साफ किया कि इस बार निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को देगी.
