राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल? अशोक गहलोत को दिल्ली में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सचिन पायलट और पेपर लीक पर भी घमासान

राजस्थान कांग्रेस मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली (AICC) में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष या महाराष्ट्र प्रभारी जैसी बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज है, जबकि सचिन पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का पद लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत और सचिन पायलेट
अशोक गहलोत और सचिन पायलेट
Google CTA

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली दौड़ और राज्य की राजनीति में अंदरूनी खींचतान को लेकर एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म है. वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली (एआईसीसी) में एक बड़ी और मजबूत संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.