Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस वॉर रूम में हुई सीक्रेट बैठक, इन बड़े नेताओं की घर वापसी पर लग गई मुहर!

Rajasthan Ghar wapsi Mission: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने 'घर वापसी अभियान' शुरू किया है. जयपुर वॉर रूम में हुई अनुशासन समिति की बैठक में एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायकों और नेताओं की वापसी पर सहमति बनी है. कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी का ग्राफ गिर रहा है और कई विपक्षी नेता भी उनके संपर्क में हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
google news

Rajasthan News:राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से भारी हलचल शुरू हो गई है. आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. पार्टी अब उन नेताओं को वापस अपने पाले में लाने की तैयारी कर रही है, जो पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनावों के दौरान किसी वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए थे या जिन्हें अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया था. इस रणनीतिक कदम से सूबे की सियासत गरमा गई है और माना जा रहा है कि इससे सत्तारूढ़ बीजेपी की चिंताएं बढ़ सकती हैं.