राजस्थान कांग्रेस में 'गृहयुद्ध'! गोविंद राम मेघवाल का अपनी ही पार्टी के दिग्गज पर बड़ा हमला, बोले- "रामेश्वर डूडी ने मुझे हरवाया"

कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल ने रामेश्वर डूडी पर भाजपा के साथ मिलकर उन्हें चुनाव हरवाने और फर्जी वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है. बीकानेर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे राहुल गांधी के 'डरो मत' संदेश पर चलते हुए पार्टी के भीतर के गद्दारों का पर्दाफाश कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

गोविंद राम मेघवाल
गोविंद राम मेघवाल
google news

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की आग एक बार फिर सुलग उठी है. पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद राम मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी पर गंभीर आरोप लगाकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. बीकानेर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि वे वर्षों से पार्टी के भीतर ही एक विशेष गुट के षड्यंत्र का शिकार हो रहे हैं, जिसका नेतृत्व रामेश्वर डूडी कर रहे हैं.