राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल? गोविंद सिंह डोटासरा की विदाई और सचिन पायलट की ताजपोशी की अटकलें तेज!

राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है. राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को हटाकर सचिन पायलट को कमान सौंपने की अटकलें तेज हैं. डोटासरा इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं, जबकि पायलट को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में बड़ा सियासी फेरबदल हो सकता है.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
google news

राजस्थान कांग्रेस के भीतर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. राहुल गांधी के पुष्कर दौरे के बाद से ही संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जगह किसी नए युवा चेहरे को कमान सौंपी जा सकती है. इस रेस में सचिन पायलट का नाम सबसे आगे चल रहा है, जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति में एक नए भूचाल की आशंका जताई जा रही है.