Rajasthan Crime: तिजारा में पत्थर दिल पति का खौफनाक कदम, गर्भवती पत्नी को पहाड़ी पर ले जाकर की ये घिनौनी हरकत
Rajasthan Crime: तिजारा के खैरथल में एक पति ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी, जिसे भिवाड़ी पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने आपसी कलह और दहेज के केस से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
राजस्थान के खैरथल जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही हमसफर की बेरहमी से हत्या कर दी. भिवाड़ी पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृतका तीन महीने की गर्भवती थी, लेकिन आरोपी ने अपने ही अजन्मे बच्चे की भी परवाह नहीं की.