राजस्थान में बड़ा हादसा! मदरसे के सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक की मौत

राजस्थान के डीग जिले में एक मदरसे के खुले सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 13 छात्राएं उसमें गिर गईं. इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा रोहिन की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं। पुलिस ने मदरसा प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
Google CTA

राजस्थान के डीग जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक पुराने और खुले हुए सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 13 छात्राएं अचानक उसमें गिर गईं. इस हादसे में 17 साल की एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य छात्राएं घायल हैं. पुलिस ने इस मामले में मदरसा स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है.