राजस्थान में सरकारी अधिकारी ने पत्नी को दिलाई 'फर्जी' नौकरी, बिना काम किए 1.60 लाख लाख वेतन उठाया, ऐसे पकड़ी गई!

DOIT के संयुक्त निदेशक प्रद्युमन दीक्षित ने अपनी पत्नी पूनम दीक्षित को दो निजी कंपनियों में फर्जी नौकरी दिलाई. बिना ड्यूटी के भी उन्हें हर महीने 1.60 लाख रुपए मिलते थे. पांच सालों में $37.54$ लाख रुपए का वेतन जमा हुआ.

ADVERTISEMENT

DOIT Officer Corruption
DOIT Officer Corruption
google news

जयपुर में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOIT) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. संयुक्त निदेशक प्रद्युमन दीक्षित ने अपनी पत्नी पूनम दीक्षित उर्फ पूनम पांडे को दो अलग-अलग निजी कंपनियों में फर्जी नौकरी दिलाई. आरोप है कि पूनम दीक्षित ने कभी ड्यूटी जॉइन नहीं की, फिर भी उन्हें हर महीने 1.60 लाख रुपए का वेतन मिलता रहा.