Rajasthan: आचार संहिता के बाद राजस्थान में ED की एंट्री, कांग्रेसी नेता पर छापेमारी, किरोड़ीलाल ने ढूंढा काला खजाना!
ED entry in Rajasthan: राजस्थान में चुनावों के ऐलान (Rajasthan Assembly Elections) के बाद ईडी की एंट्री हो गई. आज सुबह ईडी की टीम ने सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी और पूर्व डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोडानिया (Dinesh Khodaniya) समेत 2 अन्य के दफ्तरों में छापेमारी की है. ईडी ने शुक्रवार सुबह खोडानिया समेत […]
ADVERTISEMENT

ED entry in Rajasthan: राजस्थान में चुनावों के ऐलान (Rajasthan Assembly Elections) के बाद ईडी की एंट्री हो गई. आज सुबह ईडी की टीम ने सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी और पूर्व डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोडानिया (Dinesh Khodaniya) समेत 2 अन्य के दफ्तरों में छापेमारी की है. ईडी ने शुक्रवार सुबह खोडानिया समेत आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी (Spardha Choudhary) और अशोक जैन (Ashok Jain) के यहां छापेमारी की. ईडी की टीम डूंगरपुर, जोधपुर और जयपुर में करीब 9 जगहों पर पहुंची. स्पर्धा चौधरी सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की दोस्त है. वहीं अशोक जैन का संबंध एक कांग्रेसी नेता से है. वही दिनेश खोडनिया के उदयपुर से आगामी चुनाव मे प्रत्याशी होने की सूचना भी है.
जानकारी के अनुसार आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और पेपरमाइंड भूपेंद्र सारण को ईडी ने बीते दिनों पहले रिमांड कर लिया है. जिसके बाद ईडी को कई अहम जानकारी मिली थी. जिसके बाद आज सुबह ईडी ने छापेमारी की.
कटारा और सारण से मिली जानकारी
ईडी ने कटारा और सारण को रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ की. जिसके बाद क्रोस पूछताछ में कई अहम जिम्मेदारी मिली. सागवाड़ा में ईडी ने दो जगहों पर छापे मारे. पुनर्वास कॉलोनी में पूर्व अकाउंटेंट अशोक जैन के निवास पर और कांग्रेस नेता दिनेश खोडानिया के घर और प्रतिष्ठान पर भी ईडी पहुंची.
लेनदेन की बात भी आई सामने
वहीं जानकारी के अनुसार दिनेश खोड़निया की बाबूलाल कटारा को RPSC मेंबर बनाने में भूमिका रही है. सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार ED को सबूत मिले हैं कि खोड़निया को बाबूलाल कटारा मंथली पहुंचता था. जिसमें प्रत्येक महीने एक निश्चित राशि का भुगतान हो रहा था. इसके अलावा स्पर्धा चौधरी पर सुरेश ढाका को भागने और भूमिगत होने में मदद पहुंचाने की जानकारी मिली है. स्पर्धा चौधरी हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं. अशोक जैन एक बड़े मीडिया हाउस के मालिक के रिश्तेदार भी हैं.
धरने पर बैठे किरोड़ीलाल मीणा
वहीं इस मामले को लेकर किरोड़ीलाल मीणा ने प्रेस क्रॉफ्रेंस कर बताया कि मीडिया मेरे साथ जयपुर के गणपति प्लाजा के बेसमेंट में पहुंचे. सांसद ने बताया कि यहां मौजूद प्राइवेट लॉकर्स में काला धन मौजूद है. सासंद ने कहा कि जब तक ये लॉकर्स खोले नहीं जाएंगे तब तक वे धरने पर ही बैठे रहेंगे.
