राजस्थान: मंत्री महेश जोशी के OSD और दोस्त के घर पहुंची ईडी, संजय बड़ाया के घर मिला 4 करोड़ कैश
ED raids in Rajasthan: राजस्थान (rajasthan news) से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जल जीवन मिशन घोटाले में चल रही ईडी की रेड (ED Raids) में अब राजस्थान के पीएचडी मंत्री महेश जोशी (minister mahesh joshi) के ओएसडी (OSD) संजय अग्रवाल और मंत्री के दोस्त संजय बड़ाया के घर ईडी की टीम […]
ADVERTISEMENT

ED raids in Rajasthan: राजस्थान (rajasthan news) से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जल जीवन मिशन घोटाले में चल रही ईडी की रेड (ED Raids) में अब राजस्थान के पीएचडी मंत्री महेश जोशी (minister mahesh joshi) के ओएसडी (OSD) संजय अग्रवाल और मंत्री के दोस्त संजय बड़ाया के घर ईडी की टीम पहुंच गई है. इस दौरान ईडी को संजय बड़ाया के घर 4 करोड़ रुपये कैश मिले है.
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम राजस्थान में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदार और अधिकारियों के घरों पर की जा रही है. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जयपुर और अलवर में भी कई ठिकानों पर रेड मारी.
ईडी की छापेमारी से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पीएचईडी के मुख्य कार्यालय और विभागीय कार्यालय में पहुंच सकती है. राजस्थान में ईडी की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी और राजनेताओं में हड़कंप मचा हुआ है. ईडी की टीम जल जीवन मिशन से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है. इस बात से कई अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ मंत्री महेश जोशी क्यों कह रहे FIR कराने की बात, जानें
