दूसरों को नसीहत, खुद के पोते प्राइवेट में स्कूल में! 'निकम्मे' वाले बयान पर घिरे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सरकारी शिक्षकों को अपने बच्चे सरकारी स्कूल में न भेजने पर 'निकम्मा' कहकर घिर गए हैं. रिकॉर्ड के अनुसार, खुद मंत्री के तीनों पोते कोटा के बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं. अब विपक्ष और जनता सवाल उठा रही है कि दूसरों को नसीहत देने वाले मंत्री का खुद के सिस्टम पर भरोसा क्यों नहीं है.

ADVERTISEMENT

madan dilawar
madan dilawar
google news

राजस्थान की सियासत में इन दिनों सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों को लेकर बयानबाजी बेहद गर्म है. इस बार चर्चा के केंद्र में कोई और नहीं, बल्कि सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद हैं. कुछ दिनों पहले टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने सरकारी शिक्षकों को लेकर एक बेहद सख्त और विवादित बयान दिया था, जो अब उनके लिए ही गले की हड्डी बन गया है.