Rajasthan election 2023: आज चुनाव हो जाए तो BJP पड़ेगी भारी? ताजा सर्वे में सामने आई ये बात

BJP is getting lead in the latest survey regarding Rajasthan elections: राजस्थान चुनाव से पहले तीसरे सर्वे में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है. इसमें भी बीजेपी 4 सीटों के साथ आगे बताई जा रही है. टाइम्स नाऊ नवभारत के ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 95-105 सीटें मिलने का […]

ADVERTISEMENT

राजस्थान चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? चौंकाने वाले सर्वे में जनता ने बताई अपने मन की बात
राजस्थान चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? चौंकाने वाले सर्वे में जनता ने बताई अपने मन की बात
Google CTA

BJP is getting lead in the latest survey regarding Rajasthan elections: राजस्थान चुनाव से पहले तीसरे सर्वे में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है. इसमें भी बीजेपी 4 सीटों के साथ आगे बताई जा रही है. टाइम्स नाऊ नवभारत के ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 95-105 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है. वहीं कांग्रेस की झोली में 91-101 सीटें आने की बात कही जा रही है.

गौरतलब है कि IANS-Polstrat द्वारा किए गए सर्वे में कांग्रेस को 97 से 105 सीटें और बीजेपी को 89-97 सीटें मिलने का दावा किया गया था. 1 से 13 सितंबर के बीच किए गए इस सर्वे में कांग्रेस को बीजेपी पर भारी दिखाया गया है. वहीं इसके बाद टाइम्स नाऊ नवभारत के सर्वे में बीजेपी बढ़त लेती हुई दिख रही है.

एबीपी सी-वोटर में सर्वे का रिजल्ट बिल्कुल अलग

इधर जुलाई में एबीपी सी-वोटर के सर्वे में राजस्थान की सियासत का ऊंट कांटे टक्कर की बजाय एक तरफा बैठता हुआ नजर आया. इस सर्वे में बीजेपी को जहां 109-119 सीटों पर लीड लेने की बात कही गई वहीं कांग्रेस को 78-88 सीटों पर ही सिमटने का दावा किया गया.

दो महीने में कांटे की टक्कर

जुलाई में एबीपी सी-वोटर के सर्वे के बाद दो महीने में ही दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर होने का दावा किया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राजस्थान में सरकार बनाने के करीब होने की बात की है. वहीं एमपी और छत्तीसगढ़ में वो जीत का दावा कर रहे हैं. अब इस नैक टू नैक फाइट में देखना है कि कौन बढ़त बनाता है और किसके सिर पर जीत का सेहरा सजता है.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार, बीजेपी-कांग्रेस को मिलेगी कितनी सीट? सर्वे ने बताया सब कुछ

सर्वे: राजस्थान में आज की तारीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?

Rajasthan Opinion Poll: कुल 200 सीटों पर बीजेपी भारी अंतर से कांग्रेस को पछाड़ रही