राजस्थान में कांग्रेस जीती तो कौन बनेगा CM- जानिए सचिन पायलट ने क्या कहा?
Pilot said on CM’s face in Congress: राजस्थान (rajasthan news) में दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी में सीएम फेस को लेकर अभी भी कुछ क्लीयर नहीं है. इससे पहले बीजेपी में वसुंधरा राजे और कांग्रेस में अशोक गहलोत के फेस पर चुनाव होता रहा है. वहीं साल 2018 में एक युवा चेहरा सचिन पायलट […]
ADVERTISEMENT

Pilot said on CM’s face in Congress: राजस्थान (rajasthan news) में दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी में सीएम फेस को लेकर अभी भी कुछ क्लीयर नहीं है. इससे पहले बीजेपी में वसुंधरा राजे और कांग्रेस में अशोक गहलोत के फेस पर चुनाव होता रहा है. वहीं साल 2018 में एक युवा चेहरा सचिन पायलट (sachin pilot) को लेकर भी चर्चाएं काफी तेज थीं. हालांकि उन्हें डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा. बाद में उस पद से भी हाथ धोना पड़ा.
मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से फिर ये सवाल हुआ- राजस्थान में कांग्रेस जीती तो सीएम कौन?
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सीएम किसी एक व्यक्ति द्वारा तय नहीं होता है. कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही परंपरा के तहत नवनिर्वाचित विधायक और हाईकमान निर्णय लेते हैं. अभी किसी का भी फोकस पद नहीं बल्कि पार्टी को जिताने पर है.
राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत मिला तो सीएम बनेंगे पायलट?
Madhya Pradesh पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हमारे संवाददाता के सवाल पर सुनिए क्या कहा।#MadhyaPradesh #RajasthanElections2023 #Congress | @SachinPilot pic.twitter.com/1UZtET9SgX
— News Tak (@newstakofficial) November 14, 2023
गहलोत कर चुके हैं सीएम बनने का दावा!
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ये कुर्सी उनकी छोड़ नहीं रही है और आगे भी नहीं छोड़ेगी. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में गहलोत ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है बिल्कुल सोच समझकर कहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेरे काम से कांग्रेस जीत जाती है तो वो स्पेस मैं क्यों छोड़ूं.
यह भी पढ़ें:
अपने ही गढ़ में गहलोत के दौरे से पहले गुढ़ा ने जारी किए लाल डायरी के 4 पन्ने, सियासत गरमाई
