वसुंधरा राजे पर फलोदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, दिए चौंकाने वाले आंकड़े

Speculation regarding Vasundhara’s CM face in Phalodi’s betting market: फलोदी सट्‌टा बाजार ने तमाम अनुमान और सर्वे रिपोर्ट और दावों को खारिज कर दिया है. इन दावों में कहा गया था कि वसुंधरा के सीएम फेस नहीं होने से बीजेपी को कोई खास नुकसान नहीं होगा. सट्‌टा बाजार में फिलहाल बीजेपी को 110 सीटें मिलती […]

ADVERTISEMENT

वसुंधरा राजे पर फलोदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, दिए चौंकाने वाले आंकड़े
वसुंधरा राजे पर फलोदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, दिए चौंकाने वाले आंकड़े
Google CTA

Speculation regarding Vasundhara’s CM face in Phalodi’s betting market: फलोदी सट्‌टा बाजार ने तमाम अनुमान और सर्वे रिपोर्ट और दावों को खारिज कर दिया है. इन दावों में कहा गया था कि वसुंधरा के सीएम फेस नहीं होने से बीजेपी को कोई खास नुकसान नहीं होगा. सट्‌टा बाजार में फिलहाल बीजेपी को 110 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को 70 सीटों पर ही संतोष करना पड़ रहा है.

इधर फलोदी के सट्‌टा बाजार में वसुंधरा राजे को सीएम फेस बनाकर बीजेपी की सीटों का अनुमान जताया जा रहा है. सट्‌टा बाजार के अनुमान ने बीजेपी के सर्वे और राजनैतिक विशेषज्ञों के दावों पर पानी फेर दिया है.

राजे सीएम फेस तो BJP की बंपर जीत

फलोदी के सटोरियों की मानें तो यदि वसुंधरा राजे को सीएम फेस बनाया गया तो BJP को 140 सीटें तक मिल सकती हैं. यानी वसुंधरा राजे के सीएम फेस बनने पर 30 सीटों का फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है. हालांकि पीएम मोदी ने राजे को सीएम फेस घोषित न करके कमल के निशान को फेस बनाया है. यानी राजस्थान में इस बार बीजेप कमल फेस पर चुनाव लड़ रही है. कहीं न कहीं बीजेपी हाईकमान राजे को दरकिनार भी कर रहा है.

सट्टा बाजार में BJP की 10 सीटें हुई कम?

10 दिन पहले जहां फलोदी के सटोरिए बीजेपी को 120 सीटें तक मिलने का दावा कर रहे थे वहीं अब वे 110 सीटें मिलने का ही अनुमान जता रहे हैं और इसी आंकड़े पर सट्‌टा लग रहा है. चूंकि वोटिंग में महज 8 दिन बाकी है. 9वें दिन राजस्थान में मतदान होना है. बैलेट से मतदान होना शुरू भी हो गया है. ऐसे में बीजेपी की सीटें कम होने से कांग्रेस समर्थकों में थोड़ा उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि सटोरिए अभी भी कांग्रेस को 70 सीटों के आसपास ही मिलने का दावा कर रहे हैं.

यहां पढ़ें… फलोदी के सट्‌टा बाजार के दावे कितने सटीक?