जयपुर में गहलोत-पायलट के साथ दिखे राहुल गांधी ने सवाल से पहले ही दे दिया ये जवाब

Rahul Gandhi seen with Gehlot-Pilot in Jaipur: राजस्थान चुनाव में गहमा-गहमी बढ़ने के साथ ही गुरुवार को CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ दिखे. इससे पहले लंबे समय के बाद एक पोस्टर पर दोनों की तस्वीरें भी काफी चर्चा में आई थी. जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के साथ गहलोत और […]

ADVERTISEMENT

जयपुर में गहलोत-पायलट के साथ दिखे राहुल गांधी ने सवाल से पहले ही दे दिया ये जवाब
जयपुर में गहलोत-पायलट के साथ दिखे राहुल गांधी ने सवाल से पहले ही दे दिया ये जवाब
Google CTA

Rahul Gandhi seen with Gehlot-Pilot in Jaipur: राजस्थान चुनाव में गहमा-गहमी बढ़ने के साथ ही गुरुवार को CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ दिखे. इससे पहले लंबे समय के बाद एक पोस्टर पर दोनों की तस्वीरें भी काफी चर्चा में आई थी.

जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के साथ गहलोत और पायलट को देख जैसे ही पत्रकार उनकी तरफ सवाल करने के लिए बढे वो भांप गए कि सवाल क्या होगा. बिना सवाल पूछे ही राहुल गांधी तपाक से बोले- ‘एक साथ नजर नहीं आ रहे एक साथ हैं और रहेंगे और कांग्रेस पार्टी यहां स्वीप करके चुनाव जीतेगी.’ इस दौरान गहलोत मुस्कुराते हुए दिखे.

गौरतलब है कि 16, 19, 21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी की राजस्थान में रैलियां हैं. वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ जयपुर में ही हैं. हालांकि कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्विट कर ये साफ कर दिया था कि सोनिया गांधी का जयपुर दौरा राजनैतिक कारणों से नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की वजह से है. उन्हें डॉक्टरों ने कुछ दिन तक प्रदूषण से दूर रहने की सलाह दी है. ऐसे में वे कुछ दिन तक जयपुर में ही रहेंगी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: शहरों में लगे पायलट-गहलोत की जोड़ी वाला पोस्टर चर्चा में, कांग्रेस के फिर दो हीरो!