Rajasthan: शांति धारीवाल के सामने महिला लौटा रही 25 हजार के नोट, Video वायरल

राजस्थान के बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने वीडियो ट्विट कर लिखा है- ’25 हजार में गरीब महिला का वोट खरीदने की कोशिश की राजस्थान कांग्रेस सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने , महिला ने वापस लौटा दिये.’

ADVERTISEMENT

Rajasthan: शांति धारीवाल के सामने महिला लौटा रही 25 हजार के नोट, Video वायरल
Rajasthan: शांति धारीवाल के सामने महिला लौटा रही 25 हजार के नोट, Video वायरल
Google CTA

Shanti Dhariwal’s video goes viral: राजस्थान चुनाव की गहमा-गहमी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में चुनाव प्रचार में निकले शांति धारीवाल (shanti dhariwal) को रोककर एक महिला 25 हजार रुपए के नोट वापस कर रही है. ढोल-ताशों की आवाज के बीच वो ये बता रही है कि उसे 25 हजार रुपए दिए गए थे. वे धारीवाल के पास खड़े व्यक्ति की तरफ इशारा कर रही है पैसे देने का. साथ वो इसे वापस करने की बात कर रही है.