कौन जीत रहा बायतु? हरीश चौधरी के लिए हनुमान बेनीवाल की पार्टी बनी बड़ी चुनौती!

पिछले 2018 के विधानसभा चुनावों में आरएलपी ने पहली बार यहां अपना प्रत्याशी उतारा था. आरएलपी ने यहां कांग्रेस -बीजेपी के वोटबैंक में सेंधमारी करते हुए दोनों प्रमुख पार्टियों का चुनावी गणित बिगाड़ दिया था.

ADVERTISEMENT

कौन जीत रहा बायतु? हरीश चौधरी के लिए हनुमान बेनीवाल की पार्टी बनी बड़ी चुनौती!
कौन जीत रहा बायतु? हरीश चौधरी के लिए हनुमान बेनीवाल की पार्टी बनी बड़ी चुनौती!
Google CTA

Who is winning Baytu assembly seat in Barmer district: राजस्थान (rajasthan assembly election 2023) के बाड़मेर (barmer) जिले की बायतु विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. कांग्रेस ने यहां पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने 60 साल के बुजुर्ग कार्यकर्ता बालाराम मूढ़ को चुनावी मैदान में उतारा है. इधर हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने लगातार दूसरी बार यहां उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.