Rajasthan Election: सबसे गरीब MLA लखपति से बना करोड़पति, संपत्ति इतनी बढ़ी जानकर हर कोई हैरान
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं. उम्मीदवार नामांकन भर रहे हैं. हालांकि अभी प्रमुख पार्टियां ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों के एफिडेविट में कई नई जानकारी सामने आ रही है. जिसमें प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है, कितनी गाड़िया, […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं. उम्मीदवार नामांकन भर रहे हैं. हालांकि अभी प्रमुख पार्टियां ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों के एफिडेविट में कई नई जानकारी सामने आ रही है. जिसमें प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है, कितनी गाड़िया, कितने प्रॉपर्टी, कितने केस आदि. वहीं प्रदेश के सबसे कम संपत्ति वाले (सबसे गरीब) की संपत्ति को लेकर नई जानकारी सामने आई है. 2018 में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) से विधायक बने राजकुमार रोत (Rajkumar Roat) की संपत्ति में अब इजाफा देखने को मिला है.
राजस्थान के सबसे गरीब विधायक
बीते दिनों पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में विधायकों से जुड़ी कई अहम जानकारी शेयर की गई है.जिसमें 15वीं विधानसभा में सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में सबसे टॉप पर बीटीपी के विधायक राजकुमार का नाम शामिल था. जिनके पास कुल 1 लाख 22 हजार रुपए की संपत्ति थी. लेकिन अब आए नए हल्फनामे में स्थिति बदल गई है.
2018 में थे सिर्फ 1 लाख रुपए की संपत्ति
नामांकन प्रकिया के दौरान चुनाव आयोग के दिए हल्फनामे में राजकुमार ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी. जिसमें प्रदेश के सबसे गरीब माने जाने वाले विधायक राजकुमार रोत की संपत्ति में कई गुणा इजाफा हुआ है. डूंगरपुर जिले के चोरासी से विधायक राजकुमार रोत ने जानकारी दी है कि अब उनके पास 69 लाख 16 हजार 375 रुपए की संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी के पास 48 लाख 46 हजार 264 रुपये मूल्य की संपत्ति है. दोनों की कुल संपत्ति 1 करोड़ 17 लाख 62 हजार 639 हो रही है.
लखपति से करोड़पति बने विधायक राजकुमार
2018 के हल्फनामे में राजकुमार रोत ने अपनी संपत्ति 1 लाख 22 हजार बताई थी. हालांकि अब उनकी शादी भी हुई और यह आंकाड़ा पत्नी की संपत्ति और उनकी संपत्ति को मिलाकर देखा जाए तो करोड़ तक पहुंच गया है.
