Rajasthan Election: ‘खुद की वारंटी नहीं है, जनता को गारंटी दे रहे’, पुराने तेवर में आई वसुंधरा, गहलोत पर किया वार
Rajasthan Election: राजस्थान में चुनावी समर की शुरूआत हो चुकी है. अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) चुनावी मोड में आ गई है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर जिले के बिलाड़ा में बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग के नामांकन में शामिल हुई. पूर्व मुख्यमंत्री राजे बिलाड़ा दोपहर 3:30 बजे पहुंची. जहां पर […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: राजस्थान में चुनावी समर की शुरूआत हो चुकी है. अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) चुनावी मोड में आ गई है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर जिले के बिलाड़ा में बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग के नामांकन में शामिल हुई. पूर्व मुख्यमंत्री राजे बिलाड़ा दोपहर 3:30 बजे पहुंची. जहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राजस्थान में हर दिन गारंटी सुनने को मिलती है लेकिन जिसकी खुद की कोई वारंटी नहीं है. वह भला हमें क्या गारंटी देगा? जनता को इसके बारे में सोचना चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आते हैं तो खजाना खाली मिलता है, जिसे हम पूरी मेहनत से भरते हैं. सारी व्यवस्थाएं सुधारते हैं. इसमें 4 साल निकल जाते हैं और 5 साल जब सरकार बदलती है और फिर वह आते हैं. उन्हें खजाना भरा हुआ मिलता है लेकिन खजाना खाली कर चले जाते हैं.
आखिरी साल में खोला पिटारा
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि 4 साल तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और जब अंतिम साल आया तो जादूगर ने पिटारा खोल गारंटी देने लगे. जबकि उनकी खुद की कोई वारंटी नहीं है. राजे ने अपने पिछले कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि हमने स्कूल कॉलेज खोले थे. वहां पर टीचर भी लगाए थे. अस्पताल खोले डॉक्टर भी दिए थे लेकिन कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई काम नहीं हुआ है.
बिलाड़ा में वसुंधरा ने दिखाए पुराने तेवर
बिलाड़ा से बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग वसुंधरा खेमे के माने जाते हैं. पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में उन्हें राज्य मंत्री भी बनाया गया था. जनसभा में बिलाड़ा से बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग पूर्व मुख्यमंत्री राजे के 26 मिनट के भाषण के दौरान हाथ जोड़कर पास में खड़े रहे. राजे बिलाड़ा में पहुंचते ही पहले आईमाता मंदिर गई. जहां पर पूजा अर्चना की इस दौरान पाली के सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन भोपालगढ़ से बीजेपी की प्रत्याशी कमसा मेघवाल लूणी से बीजेपी प्रत्याशी जोगाराम पटेल, भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह भाटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
