महंगाई की बात पर BJP कौन सी चर्चा छेड़ देती है? सचिन पायलट ने बताया

Pilot went to MP and cornered BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे सचिन पायलट (sachin Pilot) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन ने हिचकोले खाना शुरू कर दिया है. बीजेपी जज्बाती मुद्दों पर चर्चा कर लोगों को बांटने का काम […]

ADVERTISEMENT

महंगाई की बात पर BJP कौन सी चर्चा छेड़ देती है? सचिन पायलट ने बताया
महंगाई की बात पर BJP कौन सी चर्चा छेड़ देती है? सचिन पायलट ने बताया
Google CTA

Pilot went to MP and cornered BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे सचिन पायलट (sachin Pilot) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन ने हिचकोले खाना शुरू कर दिया है. बीजेपी जज्बाती मुद्दों पर चर्चा कर लोगों को बांटने का काम कर रही है. सैकड़ों किसानों की जब जान चली गई तब भाजपा ने किसानों के 3 काले कानून वापस लिए.

पायलट ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब महंगाई की बात करो तो BJP के लोग हिंदुस्तान-पाकिस्तान की बात करते हैं. बेरोजगारी की बात करो तो मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं.

BJP सबकुछ औने-पौने दाम में बेच रही है

सचिन पायलट ने आगे कहा- बीजेपी देश के हवाई अड्डे, रेलवे लाइन, बिजली घर, कारखाने सब औने पौने दाम में बेच कर दो चार लोगों को फायदा दे रही है. ये लोग हमेशा हिंदू-मुसलमान मंदिर और मस्जिद की बात करते हैं. बिजली पानी सड़क रोजगार से कोई सरकार नहीं है. पुलिस प्रशासन का जो आतंक रहा है, लोगों को डराने-धमकाने का काम किया है. उसकी जांच करवाएंगे.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान में कांग्रेस जीती तो कौन बनेगा CM- जानिए सचिन पायलट ने क्या कहा?