Rajasthan Election: फलौदी के सट्टा बाजार में BJP-Congress का क्या चल रहा है रेट? जानें

Phalodi’s betting market prediction: राजस्थान (rajasthan election 2023) में फलोदी का सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन व भविष्यवाणी के लिए मशहूर है. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए यहां के दावों ने कांग्रेस पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, फलौदी के सट्टा बाजार में कांग्रेस पर सबसे ज्यादा 4 रुपए प्रति सीट का […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: फलौदी के सट्टा बाजार में BJP-Congress का क्या चल रहा है रेट? जानें
Rajasthan Election: फलौदी के सट्टा बाजार में BJP-Congress का क्या चल रहा है रेट? जानें
Google CTA

Phalodi’s betting market prediction: राजस्थान (rajasthan election 2023) में फलोदी का सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन व भविष्यवाणी के लिए मशहूर है. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए यहां के दावों ने कांग्रेस पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, फलौदी के सट्टा बाजार में कांग्रेस पर सबसे ज्यादा 4 रुपए प्रति सीट का भाव लगाया जा रहा है. वहीं बीजेपी पर प्रति सीट के हिसाब से 35 पैसे से लेकर ढाई रुपए तक का भाव लग रहा है.

लेकिन आप यह भाव जानकर सोच रहे होंगे कि अधिक भाव के बावजूद कांग्रेस पार्टी की टेंशन क्यों बढ़ी हुई है. इसके पीछे की वजह ये है कि फलौदी के सट्‌टा बाजार में जिस दल का भाव जितना कम होता है उसके जीतने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं. वहीं ज्यादा भाव वाली पार्टी के जितने के आसार उतने ही कम माने जाते हैं.

सट्टा बाजार बीजेपी को दे रहा स्पष्ट बहुमत!

फिलहाल फलौदी का सट्टा बाजार बीजेपी को 119-122 सीटें दे रहा है. वहीं कांग्रेस को महज 60-68 सीटों पर ही सिमटता हुआ बता रहा है. इसी अनुमान के हिसाब से यहां सट्टा भी खेला जा रहा है.

2013 और 2018 में भी सही निकली थी भविष्यवाणी!

अब बात इस सट्‌टा बाजार के दावे और हकीकत की कर लेते हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी फलौदी के सट्टा बाजार ने जो दावा किया था वो काफी हद तक सही निकला. पिछले विधानसभा चुनाव में फलौदी के सट्टा बाजार का दावा था 200 सीटों में से कांग्रेस को 100-120 सीटें मिलेंगी. जब नतीजे आए तो अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को 100 सीटें मिलीं. इसी तरह 2013 के विधानसभा चुनाव में सट्टा बाजार का दावा था कि बीजेपी को 117-120 सीटें और कांग्रेस को 60-62 सीटें मिलेंगी. जब नतीजे आए तो दावे से पूर्णतया मैच नहीं हुए लेकिन सरकार बीजेपी की ही बनी. 2013 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को महज 21 सीटें मिली थीं.

यह भी पढ़ें: राजसमंद में बागियों ने किया ऐसा खेल जिले की चारों सीटों पर फंस गई BJP! खाता खुलना भी मुश्किल?