Rajasthan: प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा में रार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की बढ़ेंगी टेंशन? मैदान में उतरे सुरपुरा
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की सबसे बड़ी विधानसभा माने जाने वाली झोटवाड़ा सीट (Jhotwara Assembly Constituency) पर अब रार बढ़ गई है. जयपुर शहर (Jaipur) की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा की टिकट मांग रहे आशु सिंह सुरपुरा (Ashu Singh Surpura) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इस सीट से भाजपा ने जयपुर […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan: प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा में रार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की बढ़ेंगी टेंशन? सुरपुरा उतरे
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की सबसे बड़ी विधानसभा माने जाने वाली झोटवाड़ा सीट (Jhotwara Assembly Constituency) पर अब रार बढ़ गई है. जयपुर शहर (Jaipur) की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा की टिकट मांग रहे आशु सिंह सुरपुरा (Ashu Singh Surpura) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इस सीट से भाजपा ने जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) को मैदान में उतारा है. वहीं सुरपुरा इस सीट से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे थे लेकिन उनका टिकट कट गया. इससे नाराज समर्थकों के साथ उन्होंने झोटवाड़ा में एक सभा बुलाई. जहां जनता ने सुरपुरा से चुनाव लड़ने की बात कही. जिसके बाद सुरपुरा ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे.