Rajasthan: जयपुर में कांस्टेबल से कमिश्नर तक देखेंगे 'सिंघम अगेन' मूवी, जारी हुए आदेश

Rajasthan: जयपुर में सिपाही से लेकर बड़े पुलिस ऑफिसर 'सिंघम अगेन' फिल्म देखते नजर आएंगे. इसके लिए बाकायदा पुलिस विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan: 'पत्थर मारना ओल्ड फैशन है, ये नए भारत का नया कश्मीर है... हम सब आपके साथ हैं सर' कुछ ऐसे ही डायलॉग पर जयपुर पुलिस के जवान सिनेमा हॉल में सीटी मारते हुए दिखाई देंगे. मौका होगा फिल्म 'सिंघम अगेन' का जिसे देखने जयपुर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी सिनेमाघर में मूवी देखेंगे. इसको लेकर बाकायदा एक आदेश भी जारी हुआ है, जिसमें डीसीपी, एसीपी, थानाधिकारी और कांस्टेबल वर्दी में फिल्म देखने का ऑर्डर हुआ है.