राजस्थान में 'घोस्ट यूनिवर्सिटी' का खेल, आलीशान दफ्तर और करोड़ों का बजट, लेकिन पढ़ने वाला एक भी छात्र नहीं!
राजस्थान में चुनाव से पहले यूनिवर्सिटी खोलने का राजनीतिक ट्रेंड चल रहा है. यहां ऐसी कई 'घोस्ट यूनिवर्सिटी' हैं जहां करोड़ों रुपये का बजट, आलीशान ऑफिस और कुलगुरु (VC) तो हैं, लेकिन कैंपस, स्टाफ और छात्रों का नामोनिशान नहीं है. जनता के टैक्स के पैसे की इस बर्बादी पर राज्यपाल भी सवाल उठा चुके हैं.
ADVERTISEMENT

rajasthan
देश में फर्जी कॉलेज और शिक्षा माफिया की खबरें तो आम हैं लेकिन अगर खुद सरकार ही ऐसी यूनिवर्सिटी चलाने लगे जहां न छात्र हों, न क्लास और न ही कोई कैंपस, तो आप क्या कहेंगे? राजस्थान से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कई विश्वविद्यालय सिर्फ कागजों और किराए के कमरों में चल रहे हैं. करोड़ों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जा रहा है, अफसरों को मोटी सैलरी मिल रही है, लेकिन पढ़ाई का नामोनिशान नहीं है.