राजस्थान सरकार के कई बड़े ऐलान, 3 शहरों का बदल गया नाम, विधायकों का भी हर साल बढ़ेगा महंगाई भत्ता

राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: माउंट आबू, कामां और जहाजपुर के नाम बदले. विधायकों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता और पत्रकारों को मिलेगी पेंशन. जानें विधानसभा में सीएम की पूरी घोषणाएं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सीएम भजन लाल ने किए कई बड़े ऐलान.
google news

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 3 शहरों के नाम बदल दिए हैं. माउंट आबू का नाम आबूराज, कामां का नाम कामवन और जहाजपुर का नाम यज्ञपुर होगा. इसके अलावा अब राजस्थान के विधायकों का अब सरकारी कर्मचारियों की तरह हर साल महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा.