राजस्थान में सरकारी दफ्तरों, मदरसों में अब रोज होगा 'वंदे मातरम' गायन, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों और मदरसों में रोज 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह घोषणा 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में "देशभक्ति वर्ष" के तहत की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान सरकार ने 'वंदे मातरम' को लेकर बड़ा फैसला लिया है, इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऐलान किया है कि अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में रोजाना 'वंदे मातरम' गाया जाएगा, साथ ही मदरसों में भी 'वंदे मातरम' को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी संस्थान राजस्थान सरकार का हिस्सा हैं, उनमें वंदे मातरम जरूर गाया जाएगा.