नाम से उड़ता था मजाक, अब सरकार बदलेगी पहचान, जानिए क्या है ‘सार्थक नाम अभियान’ Rajasthan New Scheme
राजस्थान सरकार ने 'सार्थक नाम अभियान' शुरू किया है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में उन बच्चों के नाम बदले जाएंगे जिनका मजाक उड़ता है. शिक्षा विभाग ने 3000 अर्थपूर्ण नामों की सूची तैयार की है जिसे अभिभावकों की सहमति से पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
जरा सोचिए अगर किसी बच्चे का नाम स्कूल में 'कचरूमल', 'घसीटाराम' या 'गोबरी' पुकारा जाए और पूरी क्लास ठहाकों से गूंज उठे, तो उस बच्चे के आत्मसम्मान पर क्या बीतेगी? राजस्थान के गांवों में पुरानी परंपराओं के चलते रखे गए ऐसे नाम हजारों बच्चों के लिए मानसिक बोझ बन गए हैं, लेकिन अब राजस्थान की भजनलाल सरकार इन बच्चों को एक नई पहचान देने जा रही है.