2500 स्कूलों की हालत जर्जर, 300 बिना भवन के... राजस्थान में सरकारी स्कूलों की ये कैसी हालत?

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाली के बीच जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में CJP टीम के निरीक्षण के दौरान अचानक हंगामा हो गया. टीम पर पथराव और महिला कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के आरोप लगे हैं. घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जबकि पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

राजस्थान के स्कूलों की हालत पर मचा घमासान
राजस्थान के स्कूलों की हालत पर मचा घमासान
Google CTA

Rajasthan Government School News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है. एक तरफ जहां राज्य के बजट दस्तावेजों ने सरकारी शिक्षा ढांचे की बदहाली की पोल खोलकर रख दी है, वहीं राजधानी जयपुर के एक गांव में स्कूल का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर हमला होने से सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस घटना के बाद से प्रदेश में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.