CJP का चैलेंज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया स्वीकार, शेयर किए PM श्री स्कूलों के वीडियो, अब आशुतोष रांका उठाएंगे अगला कमद, जानें पूरा प्लान

CJP Vs Madan Dilawar: राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है. CJP ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को उनके कार्यकाल में बने 10 सबसे बेहतरीन स्कूल दिखाने की चुनौती दी थी, जिसके बाद PM SHRI स्कूलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

राजस्थान के स्कूलों पर बढ़ा घमासान
राजस्थान के स्कूलों पर बढ़ा घमासान
Google CTA

CJP Challenge Madan Dilawar: राजस्थान में इन दिनों सरकारी स्कूल सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का केंद्र नहीं रहे, बल्कि एक बड़े राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो चुके हैं. एक तरफ राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और प्रदेश सरकार पीएम श्री जैसी केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चमकते मॉडल स्कूलों की तस्वीर पेश कर रही है, तो दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाल जमीनी हकीकत उजागर करने के लिए अभियान चला रही है. अब यह विवाद महज बयानों तक सीमित नहीं रहा है, क्योंकि CJP द्वारा शिक्षा मंत्री को दिए गए एक खुले चैलेंज के बाद पीएम श्री स्कूलों के वीडियो और रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.